कोडरमा, अप्रैल 1 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत "यक्ष्मा आरोग्य मित्र" पहल के तहत 100 दिवसीय विशेष टीबी उन्मूलन अभियान के सफल संचालन को लेकर उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले में टीबी मरीजों के इलाज एवं उनकी नियमित ट्रैकिंग की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी चिन्हित टीबी मरीजों की नियमित ट्रैकिंग सुनिश्चित की जाए तथा उनका शत-प्रतिशत उपचार कराया जाए। उन्होंने सहिया के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर मरीजों की सतत निगरानी पर विशेष बल दिया।उन्होंने टीबी जांच को सुलभ बनाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में विशेष जांच शिविर (कैंप) आयोजित करने तथा व्यापक स्तर पर स्क्रीनिंग अभियान चलाने की बात कही, ताकि अधिक से अधिक संभाव...