हापुड़, मई 14 -- टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत चौधरी महेंद्र सिंह डिग्री कॉलेज में एक दिवसीय संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं को क्षयरोग टीबी के प्रति जागरूक किया। कार्यशाला की अध्यक्षता जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राजेश सिंह ने की। डॉ. राजेश सिंह ने कहा कि टीबी का पूरा इलाज कराना बेहद जरूरी है। इस अवसर पर कॉलेज ट्रस्टी चौधरी रेणुका सिंह, प्राचार्य डॉ. हरीश कुमार शर्मा समेत शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...