टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर एएनएम की बैठक
बेगुसराय, सितम्बर 9 -- नावकोठी, निज संवाददाता। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नावकोठी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में टीबी उन्मूलन अभियान को प्रभावी बनाने, संभावित मरीजों की पहचान करने तथा समय पर जांच और उपचार सुनिश्चित करने को लेकर एएनएम को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में स्वास्थ्यकर्मियों को टीबी के लक्षण वाले लोगों की पहचान कर उन्हें जांच के लिए स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने, संदिग्ध मरीजों की जांच कराने तथा टीबी मरीजों के उपचार और नियमित दवा सेवन की निगरानी करने पर विशेष जोर दिया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि टीबी के उन्मूलन के लिए समय पर मरीज की पहचान और उपचार शुरू करना बेहद जरूरी है। स्वास्थ्यकर्मी अपने-अपने क्षेत्र में लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.