कटिहार, जुलाई 21 -- कटिहार, एक संवाददाता बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने टीबी मुक्त भारत अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए राज्य के सभी जिलाधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने पत्र जारी कर ब्लॉक एवं वार्ड स्तर पर विशेष टीमों का गठन करने तथा अभियान की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा है।

टीबी मुक्त भारत अभियान की प्रगति जारी निर्देश के अनुसार, देश के उच्च प्राथमिकता वाले जिलों में पहले चलाए गए 100 दिवसीय विशेष अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है। अभियान के तहत उच्च जोखिम वाली आबादी की स्क्रीनिंग, एनएएटी जांच तथा टीबी मरीजों के उपचार की व्यवस्था पर विशेष जोर दिया जाएगा। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानकों के अनुसार टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए जनभागीदारी बढ़ाने की भी आवश्यकता बताई गई है। स्व...