चम्पावत, अगस्त 3 -- योगेश, चम्पावत। डीएम मनीष कुमार ने टीबी मुक्त भारत अभियान को जन आंदोलन बनाने पर जोर दिया है। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सौ दिनी विशेष अभियान की समीक्षा बैठक में उन्होंने ये बात कही। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को डीएम मनीष कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में टीबी की समय पर पहचान, जांच और उपचार के साथ जनसहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया गया। डीएम ने संभावित मरीजों की जल्द पहचान कर जांच और उपचार करने के निर्देश दिए। माई भारत वॉलंटियर्स की भागीदारी बढ़ाने, निक्षय पोषण किट देने और जागरुकता अभियान चलाने को कहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...