गुमला, अप्रैल 14 -- गुमला, प्रतिनिधि । टीबी मुक्त भारत अभियान के 100 दिनी संकल्प के तहत 22वें दिन मंगलवार को गुमला नगर के कृष्णा छात्रावास के समीप आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वार्ड कमिश्नर विजेता मिंज ने वार्ड नंबर 18 को टीबी मुक्त बनाने का संकल्प लेते हुए जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। शिविर का उद्देश्य केवल जांच तक सीमित नहीं रहा,बल्कि लोगों में टीबी के प्रति जागरूकता फैलाना और समय पर जांच व उपचार के महत्व को समझाना भी रहा।इस दौरान लोगों को टीबी के लक्षणों की जानकारी दी गई तथा निःशुल्क एक्स-रे जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। यह भी पढ़ें- 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान 2026 को लेकर 15 को कार्यशाला जिला कार्यक्रम समन्वयक विनय कुमार गुप्ता ने छात्रावास में रह रहे छात्रों से टीबी मुक्त गुमला बनाने में सहयोग की अ...