कोडरमा, अप्रैल 11 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिले में चल रहे 100 दिवसीय विशेष अभियान (24 मार्च से 01 जुलाई 2026 तक) के तहत शनिवार को जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से यक्ष्मा प्रचार-प्रसार वाहन को समाहरणालय परिसर, कोडरमा से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर माननीय विधायक डॉ. नीरा यादव, जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव, उपायुक्त ऋतुराज, उपविकास आयुक्त रवि जैन एवं जिला यक्ष्मा पदाधिकारी श्री रमन कुमार उपस्थित रहे। इस प्रचार-प्रसार वाहन का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को टीबी के प्रति जागरूक करना है। अधिकारियों ने बताया कि टीबी एक पूर्णतः इलाज योग्य बीमारी है, बशर्ते इसकी समय पर पहचान कर नियमित रूप से उपचार किया जाए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित इस अभियान के तहत जिले के जोखिम वाले गांवों में आयुष्मान आरोग...