श्रावस्ती, मई 15 -- जमुनहा,संवाददाता। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत चलाए जा रहे 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत फत्तेह बहादुर इंटर कॉलेज गौसपुर जमुनहा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छात्र-छात्राओं को टीबी और एचआईवी से बचाव के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ संत कुमार ने कहा कि दो सप्ताह से अधिक खांसी, बुखार या वजन कम होना टीबी के लक्षण हो सकते हैं। ऐसे में घबराने की बजाय तुरंत जांच करानी चाहिए। उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पतालों में टीबी की जांच और इलाज निःशुल्क उपलब्ध है। वहीं रवि कुमार मिश्रा ने कहा कि टीबी मुक्त बनाने के लिए स्कूल-कॉलेजों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। छात्रों से अपने गांव और परिवार में भी जागरूकता फैलाने की अपील की गई। ...