टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत कल होगा जोश कार्यक्रम
रुद्रपुर, अक्टूबर 6 -- रुद्रपुर। टीबी मुक्त भारत अभियान को गति देने के लिए केंद्र सरकार की ओर से 'जोश कार्यक्रम' शुरू किया जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर इसका शुभारंभ गुरुवार को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम से होगा। कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मौजूद रहेंगी। ऊधमसिंह नगर में भी कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण गुरुवार सुबह 10 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में होगा। सीएमओ डॉ. एसके गोस्वामी ने बताया कि इसमें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी व संबंधित प्रतिनिधि शामिल होंगे। कार्यक्रम के माध्यम से टीबी की जल्द पहचान, जांच, उपचार और जागरूकता बढ़ाने के साथ जनभागीदारी को मजबूत किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.