आरा, अगस्त 29 -- आरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के दक्षिणी रमना रोड स्थित रेडक्रॉस सोसायटी की जिला इकाई में शनिवार को चेयरमैन डॉ बीएन यादव की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 50 मरीजों को पोषण आहार वितरित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीडीसी सह रेडक्रॉस सोसायटी के वाइस प्रेसिडेंट अरुण प्रकाश रहे।

कार्यक्रम के मुख्य बिंदु मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत चिह्नित मरीजों को प्रतिमाह Rs.500 का पोषण आहार छह माह तक देना है, जिसमें विभिन्न संस्थान सहयोग कर रहे हैं। इसी कड़ी में रेडक्रॉस सोसायटी से भी आग्रह किया गया था। रेडक्रॉस सोसायटी ने 50 मरीजों को गोद लिया है। आज का यह आयोजन पहली शुरुआत है और छह माह तक लगातार रेडक्रॉस की ओर से इन 50 चिह्नित मरीजों को पोषण आहार वितरित किया जाएगा...