पूर्णिया, मई 14 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में टीबी मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम को शत प्रतिशत सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से विश्व यक्ष्मा दिवस 24 मार्च से लगातार कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस अभियान के अर्न्तगत टीबी रोगी के पहचान के लिए जहां अधिक से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है वहीं टेस्टिंग का भी काम चल रहा है। अभियान के तहत 50 से अधिक दिनों के कार्य में लक्षित 312 में 185 हाई रिस्क गांव को कवर कर लिया गया है। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी रोगी के स्क्रीनिंग से लेकर मानक बिन्दुओं पर कार्य किया जा रहा है। जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ तनवीर हैदर ने बताया कि जिले के सभी प्रखंड में टीबी की स्क्रीनिंग और टेस्टिंग का काम चल रहा है। इस अभियान को पूर्ण सफल बनाने के लिए इससे संदर्भित सभी 10 पहलूओं पर कार्य किय...