पूर्णिया, अप्रैल 2 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।जिले में टीबी मुक्त भारत के तहत एक सौ दिन के जागरुकता अभियान के लिए पूरे जिले में 312 गांवों को चिन्हित किया गया है। इन गांवों में प्रखंड वाईज जागरुकता अभियान चलेगा। अभियान को शुरु करने से पहले जिले के सभी प्रखंड में गैपिंग को दूर करने की दिशा में काम चल रहा है। इस कमी को दूर करने के साथ जिले के चिन्हित गांवों में काम शुरु हो जायेगा। इस अभियान के तहत अभी शुरुआती कार्यो में इसे सभी प्रखंड स्वास्थ्य केन्द्र के आउटडोर में आ रहे रोगी के बीच अधिक से अधिक स्क्रीनिंग टीबी के मामले में की जा रही है। फिलहाल इस पर विशेष रूप से जोर दिया जा रहा है। सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया ने बताया कि टीबी मुक्त भारत अभियान पर विशेष रूप से जोर दिया जा रहा है। यह कार्यक्रम पिछले दिनों 24 मार्च को विश्व ...