सिद्धार्थ, अप्रैल 12 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। स्वास्थ्य विभाग जनपद को जल्द ही टीबी मुक्त बनाने का दावा कर रहा है, लेकिन जनपद के आधा दर्जन स्वास्थ्य केंद्रों पर खराब पड़ा ट्रू नॉट मशीन दावों की पोल खोल रहा है। बांसी, बढ़नी व शोहरतगढ़ के ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य केंद्र पर लगा ट्रू नॉट मशीन महीनों से खराब पड़ा है। मशीन के न चलने से संभावित मरीजों के बलगम की जांच नहीं हो पा रही है। जैसे-तैसे सीबी नॉट मशीन से जांच कर काम चलाया जा रहा है, बावजूद जिम्मेदार टीबी मुक्त जनपद बनाने की खोखली बातें कहते नहीं थक रहे हैं। दरअसल, स्वास्थ्य विभाग राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जनपद को टीबी मुक्त बनाने में जुटा है। इसके लिए ग्रामीण अंचल से लेकर शहर तक लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। शिविर लगाकर ग्रामीणों को बीमारी का लक्षण बताकर जांच...