फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 24 -- फर्रुखाबाद। विश्व क्षय रोग दिवस के अवर पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान टीबी मुक्त अभियान के तहत टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के प्रधानों को जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने सम्मानित किया। उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर से निश्चय वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया। डीएम ने कहा कि जिले में तीन वर्ष से अधिक समय से टीबी मुक्त आठ ग्राम पंचायतों के प्रधानों को गोल्ड मेडल, दो वर्ष से अधिक समय से टीबी मुक्त 68 प्रधानों को सिल्वर व एक वर्ष से अधिक टीबी मुक्त 164 प्रधानों को ब्रांज मेडल प्रदान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिले की सभी 580 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त बनाना लक्ष्य है। टीबी उन्मूलन में बेहतर कार्य करने वाले 23 निश्चय मित्रों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।...