लखनऊ, जुलाई 8 -- टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत लखनऊ के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। 100 दिवसीय विशेष टीबी अभियान में शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। समय पर टीबी की पहचान, आधुनिक जांच, गुणवत्तापूर्ण उपचार और मरीजों को पोषण सहायता उपलब्ध कराने सहित छह प्रमुख मानकों पर सर्वाधिक अंक प्राप्त कर लखनऊ ने यह उपलब्धि हासिल की है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनबी सिंह ने इस सफलता का श्रेय आशा कार्यकर्ताओं, स्वास्थ्य कर्मियों, निजी चिकित्सकों, निक्षय मित्रों, स्वयंसेवी संस्थाओं, लैब टेक्नीशियनों और जिला व ब्लॉक स्तर की टीमों के सामूहिक प्रयासों को दिया। उन्होंने कहा कि टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य जनसहभागिता से ही पूरा किया जा सकता है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एके सिंघल ने बताया कि 24 मार्च से 5 जुलाई तक चले अभियान...