वाराणसी, अक्टूबर 9 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। एनसीसी के कैडेट अब समाज में टीबी से बचाव के लिए जागरूकता फैलाएंगे। देश के 11 राज्यों के 55 जिलों में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने जोश (जॉइंट स्क्वॉड फॉर हेल्थ) टीम को दिल्ली से लॉन्च किया। इनमें एक टीम बनारस की भी है। इस टीम के सदस्य पायलट प्रोजेक्ट के तहत अराजीलाइन और मिसिरपुर में घर-घर जाकर लोगों को टीबी से बचाव और इलाज के लिए जागरूक करेंगे। दुर्गाकुंड स्थित सीएमओ कार्यालय में इसका लाइव प्रसारण किया गया। 'संपूर्ण सरकार और संपूर्ण समाज' के दृष्टिकोण पर आधारित इस अभियान के तहत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, युवा मामले एवं खेल मंत्रालय तथा रक्षा मंत्रालय मिलकर कार्य कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: टीबी मरीजों की तलाश करेगी जोश टीम प्रथम चरण में देश के 11 र...