चंदौली, मई 16 -- धीना। बरहनी विकास खंड के घोसवा गांव में टीबी मुक्त अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। अभियान के दौरान टीबी रोग के लक्षण, बचाव एवं उपचार के बारे में जानकारी दी गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि लगातार खांसी, बुखार और वजन कम होना टीबी के प्रमुख लक्षण हैं। समय पर जांच और नियमित दवा सेवन से टीबी पूरी तरह ठीक हो सकती है। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. राजेश सिंह ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए टीबी रोग के लक्षण, बचाव एवं उपचार की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर कॉलेज में जागरूकता कार्यशाला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...