चक्रधरपुर, अप्रैल 1 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में इलाजरत टीबी मरीज जगमोहन सिजुई ने चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल की एक महिला कर्मी पर टीबी का दवा देने के बदले 15 सौ रुपये लेने का आरोप लगाया है। मरीज ने इसकी शिकायत झामुमो के केंद्रीय सदस्य रामलाल मुंडा से की। इसके बाद राम लाल मुंडा ने इसकी शिकायत चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी और सिविल सर्जन से किया है। इधर चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि टीबी मरीजों को नि:शुल्क दवा दी जाती है। इस तरह का कोई मामला होगा तो मामले की जांच होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.