मधेपुरा, अप्रैल 22 -- कुमारखंड, निज प्रतिनिधि। सीएचसी में मंगलवार को निक्षय मित्र योजना के तहत प्रभारी चिकित्सा ने इलाज कराने आए एक टीबी पीड़ित मरीज को गोद लिया। इस दौरान टीबी मरीज को समुचित इलाज के साथ एक माह का राशन किट अपने हाथों से दिया। एसटीएस राकेश कुमार रौशन ने बताया कि 24 मार्च से शुरू हुए टीबी 100 दिन प्रोग्राम के तहत प्रखंड मुख्यालय स्थित सिकरहटी विद्यालय में छात्र छात्राओं को टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि किसी भी मरीज को दो सप्ताह से ज्यादा खांसी होना या खांसी के दौरान मुंह से खून, कफ (लार) में खून आना, मरीजों का वजन घटना आदि लक्षण दिखे तो नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में अपना जांच कराएं। जांच में टीबी होने पर मुफ्त इलाज के दौरान मुफ्त दवा मिलेगी। टीबी मरीज को दवा के साथ स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रति ...