मुंगेर, मई 20 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। बुधवार को प्रखंड के अग्रहण गांव में टीबी रोग से ग्रसित मरीज के बीच राशन उपलब्ध कराया गया। समाजसेवी चंदन सिंह चौहान ने टीबी रोग से ग्रसित मरीज कलर यादव को खाद्य सामग्री प्रदान किया गया। समाजसेवी चंदन ने बताया कि टीबी रोग से ग्रसित मरीजों के लिए सभी को आगे आकर मदद करना चाहिए। इस मौके पर अग्रहण उप स्वास्थ्य केंद्र प्रधान सीएचओ सुशीला कुमारी, आशा सरिता देवी, राजेश यादव, कुंदन सिंह आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...