टीबी मरीजों से न करें भेदभाव, इलाज पूरी तरह मुफ्त: राम प्रताप
बलरामपुर, मई 18 -- उतरौला, संवाददाता। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा के कार्यालय पर सोमवार को टीबी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लोगों को टीबी के प्रति जागरूक करते हुए विधायक ने उपस्थित लोगों को टीबी उन्मूलन की शपथ दिलाई।एनटीईपी टीम ने नुक्कड़ नाटक, जागरूकता रैली और स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से लोगों में फैली भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास किया। टीम ने बताया कि टीबी एक गंभीर लेकिन पूरी तरह इलाज योग्य बीमारी है। समय पर उपचार से मरीज स्वस्थ हो सकते हैं। विधायक राम प्रताप वर्मा ने कहा कि टीबी मरीजों के साथ किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पतालों और निक्षय केंद्रों पर टीबी की जांच व दवाएं पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध हैं। साथ ही मरीजों को बेहतर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.