वाराणसी, मई 15 -- वाराणसी। चेतगंज स्थित अनुराग मातृ सदन में गुरुवार को टीबी मरीजों के लिए पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था की डायरेक्टर एवं महिला अस्पताल की पूर्व एसआईसी डॉ. स्वर्णलता सिंह ने करीब 150 मरीजों को पोषण पोटली वितरित किया। कहा कि पिछले कई वर्षों से लगातार प्रत्येक माह की 15 तारीख को टीबी मरीजों के बीच पोषण पोटली का वितरण किया जाता है। इसके साथ ही मरीजों की नियमित जांच, दवा वितरण तथा स्वास्थ्य परामर्श का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान ध्रुव नारायण सिंह, परख सिंह, रामा उदल, सुमन यादव, शशि गुप्ता मौजूद थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...