टीबी मरीजों को रेडक्रॉस ने बांटी पुष्टाहार पोटली
लखनऊ, अगस्त 25 -- इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी ने टीबी मरीजों के पोषण और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए पहल की है। मंगलवार को 30 गोद लिए गए टीबी मरीजों को पुष्टाहार पोटली वितरित की गई। सोसाइटी ने कुल 50 टीबी मरीजों को गोद लिया है, जिन्हें नियमित रूप से पोषण संबंधी सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। बलरामपुर अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में सोसाइटी के सचिव अमरनाथ मिश्र, कोषाध्यक्ष नवीन गुप्ता, गुरप्रीत सिंह शेट्टी, अस्पताल के निदेशक डॉ. बीकेएस चौहान और एचओडी डॉ. एके गुप्ता ने मरीजों को पुष्टाहार पोटली दी। सचिव अमरनाथ मिश्र ने कहा कि टीबी के इलाज के साथ मरीजों को पौष्टिक आहार मिलना भी जरूरी है। डॉ. बीकेएस चौहान ने रेडक्रॉस सोसाइटी के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में विपिन कुमार, राजकमल, प्रशांत बाजपेई और दयाशंकर वर्मा समेत अन्य ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.