टीबी मरीजों को मिला पोषण का संबल, निःक्षय मित्र बनकर आगे आए अधिकारी और समाजसेवी
रामगढ़, जुलाई 3 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत शुक्रवार को रामगढ़ जिला प्रशासन ने इलाजरत टीबी मरीजों को पोषण सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में विशेष पहल करते हुए पोषण पोटली का वितरण किया। कार्यक्रम में उपायुक्त ऋतुराज समेत जिले के कई वरीय अधिकारियों, चिकित्सकों और समाजसेवियों ने निःक्षय मित्र बनकर मरीजों के पोषण एवं उपचार में सहयोग का संकल्प लिया। इस दौरान उप विकास आयुक्त, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा, दुलमी के प्रखंड विकास पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला भूमि अधिग्रहण पदाधिकारी और जिला शिक्षा पदाधिकारी ने भी निःक्षय मित्र के रूप में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। कार्यक्रम में निजी क्षेत्र से भी सराहनीय सहयोग देखने को मिला। डॉ. ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.