देवरिया, मई 29 -- देवरिया, निज संवाददाता। अब टीबी मरीजों को फेस वेरिफिकेशन के बाद पोषण भत्ता मिलेगा। टीबी मरीजों को हर माह एक हजार पोषण भत्ता मिलता है। जिले में है 5200 टीबी के मरीजों को पिछले साल अगस्त से पोषण धनराशि बकाया है। जिले के टीबी मरीजों को पौष्टिक आहार लेने को हर माह एक हजार रुपया दिया जाता है। यह धनराशि मरीजों को पोषण भत्ता के रूप में उनके खाते में भेजी जाती है। अब तक मरीज के आधार कार्ड के माध्यम से धन भेजा जाता था, लेकिन अब आधार का वेरीफिकेशन फेस के माध्यम से किया जाएगा। मरीज का फेस और आधार मैच करने के बाद ही मरीज के खाते में पोषण धनराशि का रुपया जाएगा। यह भी पढ़ें- पोषाहार के हर पैकेट की होगी निगरानी, ट्रैकिंग को नई व्यवस्था लागू टीबी के मरीजों को पौष्टिक भोजन के मद में पहले पांच सौ रुपया प्रति माह दिया जाता था। बाद में बढ़ा...