सीवान, मार्च 16 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मड़कन पंचायत में शनिवार को टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत छह टीबी मरीजों को फूड बास्केट वितरित किया गया। पंचायत के मुखिया द्वारा गोद लिए गए इन मरीजों को पोषण सामग्री उपलब्ध कराई गई, जिसमें अंडा, आटा, चावल, दाल, मूंगफली और गुड़ शामिल था। एसटीएस हुमा रहमान ने बताया कि जनवरी से मार्च तक क्षेत्र में 35 टीबी मरीजों की पहचान कर उन्हें नियमित दवा दी जा रही है। साथ ही, पोषण के लिए प्रत्येक मरीज को प्रतिमाह एक हजार रुपये की सहायता भी दी जाती है। उन्होंने बताया कि टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत बड़रम और मड़कन पंचायत को जांच के लिए चयनित किया गया था। अभियान के तहत बड़रम पंचायत में 261 लोगों की जांच का लक्ष्य था, जबकि 322 लोगों की जांच की गई, जिसमें दो मरीज टीबी से संक्रमित पाए गए। वहीं मड़...