जहानाबाद, अगस्त 24 -- गिंजी एचडब्ल्यूसी में एएनएम एवं आशा की मासिक बैठक हुलासगंज, निज संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के गिंजी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में सोमवार को एएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता बैठक की अध्यक्षता सीएचओ एवं एएनएम खुशबू कुमारी ने की। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को और प्रभावी बनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में वर्तमान में चल रहे टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर विशेष चर्चा की गई।

टीबी मुक्त अभियान की चर्चा अभियान के तहत चिह्नित टीबी मरीजों को नियमित रूप से दवा उपलब्ध हो रही है या नहीं, इसकी निगरानी करने तथा मरीजों को समय पर दवा दिलाना सुनिश्चित कराने के लिए आशा कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया। ...