हाजीपुर, जून 2 -- हाजीपुर । एक प्रतिनिधि वैशाली जिले में टीबी रोग के उन्मूलन पर ग्रहण लगता दिख रहा है। बीते साल अक्टूबर से टीबी मरीजों को निक्षय पोषण योजना से मिलने वाली राशि नहीं मिल सकी है। ऐसे में टीबी मरीजों को पौष्टिक आहार खरीदारी में काफी परेशानी हो रही है। इससे टीबी रोग से रिकवरी पर ग्रहण लगा है। यह भी पढ़ें- टीबी मरीजों को नहीं मिल रही पोषण राशि, रोग उन्मूलन पर ग्रहणटीबी मरीजों के लिए पौष्टिक आहार टीबी मरीजों के लिए पौष्टिक आहार का सेवन बहुत जरूरी है। भुगतान नहीं होने का कारण नये पोर्टल स्थापित नहीं होना बताया गया है। राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग में इलाजरत टीबी रोगियों को प्रत्येक माह निक्षय पोषण योजना के तहत एक हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। इस योजना का उद्देश्य टीबी रोगियों को पौष्टिक आहार उपलब्...