वाराणसी, मार्च 25 -- वाराणसी। रोटरी क्लब ऑफ वाराणसी नार्थ की ओर से मंगलवार को कबीरचौरा अस्पताल में छठवीं बार टीबी मरीजों को पोषणयुक्त भोजन पोटलियां वितरित की गईं। मुख्य अतिथि नीलकंठ तिवारी ने संस्था की सराहना की। क्लब की अध्यक्ष रुचि भार्गव के नेतृत्व में आयोजन हुआ। पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुनील बंसल, शुभश्री जायसवाल, डॉ. डॉली श्रीवास्तव, डॉ. नीलम गुप्ता, वर्षा श्रीवास्तव, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, सतीश जैन, अनिल केशरी, राजीव शुक्ला एवं राजेश भार्गव मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...