साहिबगंज, जून 8 -- पतना। प्रखंड कार्यालय स्थित बीडीओ कक्ष में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक हुई। अध्यक्षता बीडीओ कुमार देवेश द्विवेदी ने की। बैठक में मुख्य रूप से कलाजार खोज पखवाड़ा, प्लस पोलियों टीकाकरण, निक्षय मित्र का चयन करने को लेकर चर्चा की गई। इस क्रम में 10 से 25 जून तक सभी सहिया कालाजार खोज पखवाड़ा के तहत घर घर जाकर कालाजार मरीजों की खोज करने, बच्चों के टीकाकरण करने व अन्य निर्णय लिया गया। बीडीओ ने बताया कि क्षेत्र में सभी टीबी मरीजों को गोद लेकर निक्षय मित्रों ने पोषण कीट दिया जाएगा। मौके पर सीएचसी प्रभारी डॉ सामशुल हक, डॉ सुमन सौरभ, शिक्षा विभाग के बीपीओ मनोहर मंडल, महिला पर्यवेक्षक मीना हांसदा, बासुकीनाथ यादव, केटीएस हसीमुल हक, बीटीटी कृपा सिंधु रजक आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- जरीडीह में पल्स पोलियो अभिया...