वाराणसी, जनवरी 4 -- वाराणसी। जिले में पांच हजार से अधिक टीबी मरीजों को पिछले छह माह से पोषण भत्ता नहीं मिल सका है। पब्लिक फाइनेंस मैनेजमेंट सिस्टम (पीएफएमएस) की जगह शुरू किए गए एसएनए-स्पर्श पोर्टल में अपग्रेडेशन के कारण भुगतान में यह समस्या उत्पन्न हुई है। टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सरकार इलाज के दौरान मरीजों को हर महीने सहायता राशि उनके खाते में भेजती है। रोग की पुष्टि होने पर मरीजों का पंजीकरण निक्षय पोर्टल पर किया जाता है और चिह्नित मरीजों को यह राशि सीधे खाते में भेजी जाती है। बनारस में वर्तमान में 5883 टीबी के सक्रिय मरीज हैं, जिन्हें जुलाई महीने से पोषण भत्ता नहीं मिला है। प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश प्रसाद ने बताया कि जल्द ही टीबी मरीजों को बकाया राशि का भुगतान कर दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...