गोंडा, मार्च 16 -- गोण्डा, संवाददाता। जिले में टीबी के मरीजों को आठ माह से पोषण राशि नहीं मिल पा रही है। यह मरीज पोषण राशि के लिए पीएचसी से लेकर जिला मुख्यालय तक का चक्कर लगा रहे हैं। कई मरीज तो जिला मुख्यालय स्थित टीबी क्लीनिक तक पोषण राशि न मिलने का उलाहना लेकर पहुंच रहे हैं। जिन्हें आश्वासन की घुट्टी पिलाकर लौटा दिया जा रहा है। जिले में कुल छह हजार के करीब टीबी के मरीज हैं। इन मरीजों को निशुल्क दवा के साथ ही बेहतर खानपान के लिए एक हजार रुपये प्रतिमाह पोषण राशि भी दिए जाने का प्रावधान है। लेकिन पिछले आठे माह जुलाई से मरीज इस लाभ से वंचित रह गए हैं। जिससे टीबी उन्मूलन की मंशा पर ग्रहण लग गया है। बताया जाता है कि जुलाई माह के बाद से ही मरीजों को पोषण भत्ता नहीं मिल पाया है। वहीं टीबी बीमारी का उन्मूलन करने के लिए टीबी मरीजों को अफसरों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.