बिजनौर, अक्टूबर 3 -- राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत निक्षय पोषण योजना की राशि प्राप्त करने वाले टीबी मरीजों के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कड़े नियम लागू किए हैं। अब योजना के तहत मिलने वाली डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर की धनराशि के लिए मरीजों का फेस ऑथेंटिकेशन यानी लाइव फोटो वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है। जिले में डीबीटी भुगतान में पारदर्शिता लाने और फर्जीवाड़े को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। नई व्यवस्था के तहत स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी या निक्षय पोर्टल के प्रतिनिधि मरीजों का लाइव फोटो खींचकर पोर्टल पर अपलोड कर रहे हैं। सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने और निक्षय पोर्टल पर बैंक खाते का आधार से लिंक होने की पुष्टि के बाद ही सहायता राशि जारी की जा रही है。

निक्षय पोषण योजना की जानकारी निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत पंजीकृत...