चक्रधरपुर, मई 25 -- बंदगांव, संवाददाता। बंदगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को एक सराहनीय पहल के तहत कराईकेला सीएलएफ की दीदियों द्वारा दो टीबी मरीजों को गोद लेकर उन्हें पोषणयुक्त खाद्य सामग्री प्रदान की गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य टीबी मरीजों को बेहतर पोषण उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें सामाजिक सहयोग प्रदान करना है, ताकि वे जल्द स्वस्थ हो सकें और उपचार के प्रति सकारात्मक बने रहें। कार्यक्रम में जिला स्तर से बीपीओ अर्जून, बंदगांव बीपीएम, सीसी, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुनील बड़ाइक तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी भीष्म कुमार उपस्थित रहे। इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि टीबी जैसी बीमारी के उपचार में दवाइयों के साथ पौष्टिक आहार की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यह भी पढ़ें- टीबी मरीजों को गोद लेकर पोषण सामग्री वितरित, बेहतर स्वास्थ्...