मुजफ्फरपुर, जुलाई 25 -- पारू। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शनिवार को 16 टीबी मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण किया गया। वरीय चिकित्सा पर्यवेक्षक जलज विजेता, अवधेश कुमार, केएचपीटी के प्रखंड को-ऑर्डिनेटर उमेश कुमार, रोगी कल्याण समिति के सदस्य एवं विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि शामिल हुए। जलज विजेता ने बताया कि 2025 में प्रखंड की कुल पांच पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया जा चुका है। 2026 में 15 पंचायतों को टीबी मुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...