मुजफ्फरपुर, अगस्त 11 -- मुशहरी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को तीन टीबी मरीजों के बीच पोषण आहार किट का वितरण किया गया। वरीय यक्ष्मा पर्यवेक्षक काजल झा ने बताया कि टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी मरीजों की पहचान कर उन्हें नियमित दवा, पोषण सहायता एवं आवश्यक परामर्श दिया जा रहा है। सरकार द्वारा टीबी मरीजों को आर्थिक सहायता भी दी जा रही है, जिससे मरीजों को बेहतर पोषण मिल सके। सीएचसी में अब तक चिह्नित 98 टीबी मरीजों में से 95 मरीजों को दवा, पोषण आहार किट एवं उनके परिवार को आवश्यक पोषण सामग्री उपलब्ध कराई जा चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...