चंदौली, मई 11 -- नौगढ़। क्षेत्र में संचालित टीबी खोज कार्यक्रम में हैंड होल्ड एक्स-रे अभियान के तहत बीते शनिवार को बरवाडीह, बजरडीहा एवं टिकुरिया गांव में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाकर 160 पुरुष एवं महिलाओं का चेस्ट एक्स-रे किया गया। अभियान का उद्देश्य स्वास्थ्य विभाग की टीम को गांव-गांव में जाकर के टीबी मरीजों की पहचान कर उनको समय से उपचार उपलब्ध कराना है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को टीबी के लक्षण, बचाव एवं उपचार के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि टीबी मरीजों का जांच कर संक्रमित पाए जाने वाले मरीजों को निःशुल्क दवा उपलब्ध कराकर पूर्ण रूप से स्वस्थ किया जाना है। यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य शिविर में टीबी मरीजों की हुई जांच नोडल अधिकारी उमेश प्रसाद ने बताया कि क्षेत्र को टीबी मुक्त बनाने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान 14 मई तक चलाया जाएग...