टीबी मरीजों का विशेष सत्यापन अभियान शुरू
आजमगढ़, जून 21 -- आजमगढ़। जनपद में क्षय रोग (टीबी) से पीड़ित मरीजों का स्वास्थ्य विभाग ने विशेष सत्यापन अभियान शुरू किया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनआर वर्मा ने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार अब नि:क्षय पोर्टल पर पंजीकृत टीबी मरीजों की पहचान का सत्यापन तथा उनकी आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता (आभा) संख्या का निर्माण अथवा सत्यापन कराया जा रहा है। जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ सही व्यक्ति तक पहुंच सके। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि नि:क्षय पोषण योजना के अंतर्गत उपचाराधीन टीबी मरीजों को पोषण संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है। इस सहायता राशि के भुगतान में किसी प्रकार की समस्या न आए, इसके लिए लाभार्थियों की पहचान का डिजिटल सत्यापन कराया जाना आवश्यक है। उन्हों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.