चतरा, मई 13 -- इटखोरी, निज प्रतिनिधि। टीबी से निपटने के लिए इटखोरी स्वास्थ्य केंद्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित अल्ट्रा पोर्टेबल एक्स रे मशीन का उपयोग किया जा रहा है। यह तकनीक ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों की समय पर पहचान कर उपचार में तेजी ला रही है। इटखोरी स्वास्थ्य केंद्र में लगभग 100 मरीजों का जांच किया गया। जांच में मुख्य रूप से यक्ष्मा विभाग से वरीय पदाधिकारी राजेश कुमार एक्सरे टेक्नीशियन मुरारी कुमार समेत अन्य ने अपनी भूमिका निभाया । इस आशय की जानकारी देते हुए चिकित्सा प्रभारी सुमित जयसवाल ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस तकनीक के उपयोग से खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों की समय पर पहचान संभव हो पा रही है, जिससे उपचार की प्रक्रिया तेज हुई है। यह भी पढ़ें- सुपौल : 50 दिनों में 346 टीबी मरीज मिले, 100 दिन का विशेष खोज ...