चतरा, अप्रैल 13 -- इटखोरी प्रतिनिधि। टीबी से निपटने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित अल्ट्रा पोर्टेबल एक्स-रे मशीन का उपयोग किया जा रहा है। यह तकनीक ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों की समय पर पहचान कर उपचार में तेजी ला रही है। इटखोरी स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत पकरिया उपस्वास्थ्य केंद्र में 135 मरीजों का जांच किया गया। मंगलवार को आकांक्षी प्रखंड मयुरहंड आयुष्मान आरोग्य मंदिर नरचाही में अल्ट्रा पोर्टेबल एक्स-रे मशीन टीबी की पहचान में अहम भूमिका निभायेगी। इस आशय की जानकारी देते हुए चिकित्सा प्रभारी सुमित जयसवाल ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस तकनीक के उपयोग से खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों की समय पर पहचान संभव हो पा रही है, जिससे उपचार की प्रक्रिया तेज हुई है। यह भी पढ़ें- जिले में टीबी के 16 नए मरीज मिले यह मशीन मौके पर ही फ...