टीबी बीमारी लाइलाज नहीं, पंचायतों में स्क्रीनिंग एवं जागरूकता कार्यक्रम चलाया
पूर्णिया, जुलाई 20 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। टीबी उन्मूलन अभियान के तहत जलालगढ़ प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में स्क्रीनिंग एवं जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी क्रम में महादलित टोला अहिलगांव में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा टीबी स्क्रीनिंग शिविर आयोजित कर लोगों को रोग के लक्षण, बचाव एवं उपचार की जानकारी दी गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलालगढ़ के चिकित्सक डॉ. राहत ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि टीबी से घबराने की आवश्यकता नहीं है। समय पर पहचान और नियमित उपचार से यह बीमारी पूरी तरह ठीक हो सकती है। उन्होंने बताया कि टीबी मरीजों को पौष्टिक भोजन जैसे साग-सब्जी, दूध, दही एवं प्रोटीनयुक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए तथा चिकित्सकीय सलाह के अनुसार लगातार छह माह तक दवा लेनी चाहिए। यह भी पढ़ें- सुपौल : 182 मरीजों को मिली निक्षय पोषण कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.