टीबी पीड़ित बुजुर्ग की मौत, कराया गया पोस्टमार्टम
गौरीगंज, जुलाई 20 -- शुकुल बाजार। थाना क्षेत्र के भाऊपुर गांव निवासी मतलूब (60) पुत्र महबूब लंबे समय से टीबी से पीड़ित थे। परिजनों के अनुसार रविवार रात अचानक उनकी तबीयत अधिक बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी बाजार शुकुल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रथम दृष्टया मामला बीमारी से मौत का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.