गाज़ियाबाद, मार्च 19 -- गाजियाबाद, संवाददाता। टीबी दिवस पर जनपद के करीब पांच हजार रोगियों को पोषण पोटली वितरित की जाएगी। साथ ही टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के प्रधानों को भी जिलाधिकारी के माध्यम से सम्मानित किया जाएगा।जिला क्षय रोग अधिकारी डा. अनिल कुमार यादव ने बताया कि वर्तमान में जिले में 25 हजार से अधिक टीबी मरीजों का उपचार चल रहा है। विभाग की ओर से अब तक 80 प्रतिशत मरीजों को पोषण पोटली का वितरण किया जा चुका है। लेकिन 24 मार्च को वृहद स्तर पर मरीजों को पोषण पोटली बांटी जाएगी। ताकि मरीजों को दवाओं के साथ पौष्टिक आहार भी मिले। उन्होंने कहा कि पोषण पोटली की सीएसआर फंड से कर ली गई है, करीब पांच हजार मरीजों को 24 तारीख को यह पोटली दी जाएगी। इसके साथ ही टीबी उन्मूलन वाली 34 ग्राम पंचायतों को भी सम्मानित किया जाएगा। 34 ग्राम प्रधानों को सम्मान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.