पूर्णिया, अप्रैल 6 -- जानकीनगर, एक संवाददाता।जानकीनगर के चौपड़ा बाजार स्थित विजन पब्लिक स्कूल में रविवार को क्षय रोग (टीबी) को लेकर एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर क्लिनिकल कार्डियो डायबिटिक सोसाइटी ऑफ इंडिया सीसीडीएसआई पूर्णिया शाखा एवं एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया एपीआई पूर्णिया चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं द्वारा स्वागत गान और डॉक्टरों के दीप प्रज्वलन के साथ हुई। शिविर का उद्देश्य लोगों में टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाना और मरीजों को समय पर जांच व इलाज के लिए प्रेरित करना था। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों की जांच की गई। इस दौरान करीब 100 टीबी मरीजों को निःशुल्क पोषण आहार किट वितरित की गई। किट में दाल, राजमा, चना, सोयाबीन, शुद्ध घी समेत प्रोटीन युक्त सामग्री शा...