टीबी जांच शिविर में 200 मरीजों की हुई जांच
धनबाद, जून 21 -- आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आम) मटकुरिया स्थित धौड़ा टोला काली मंदिर में शनिवार को विशेष स्वास्थ्य व टीबी जांच शिविर लगाया गया। इसमें करीब 200 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसमें टीबी जांच के लिए 150 लोगों का एक्स-रे किया गया। वहीं 90 लोगों के बलगम के नमूने जांच के लिए एकत्र कर सदर अस्पताल स्थित डीएमसी भेजे गए। शिविर का उद्देश्य टीबी रोग की शीघ्र पहचान व उपचार सुनिश्चित करना था। शिविर को सफल बनाने में वरीय यक्ष्मा पर्यवेक्षक सह भारतीय रेडक्रॉस समिति धनबाद के चेयरमैन कौशलेंद्र कुमार सिंह, बैकुंठ प्रसाद, राजेश कुमार, मजहर, संजय जायसवाल, जयकांत कुमार, नरेश कुमार मांझी, सीएचओ अष्टमी कुमारी, सहिया ममता कुमारी, निर्मला देवी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों व सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। यह भी पढ़ें- अंगवाली उत्तरी में आयुष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.