एटा, मार्च 26 -- कलक्ट्रेट सभागार में ग्राम पंचायत टीबी मुक्त करने में सहयोग करने वाले टीबी चैंपियन सम्मानित किए गए। साथ ही टीबी रोगियों को पोषण पोटली वितरित की गई। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सुधा गुप्ता, सीएमओ डा. राजेन्द्र प्रसाद, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुधीर मोहन, जिला क्षय रोग अधिकारी डा. सतीश चन्द्र नागर में पोषण पोटली वितरित की गई। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष सुधा गुप्ता ने कहा कि यह एक अच्छी पहल है। यह आगे भी जारी रहनी चाहिये। कार्यक्रम में सीएमओ डा. राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि शासन से 100 दिवसीय अभियान शुरू किया गया है, जिसमें टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के साथ-साथ टीबी मुक्त अर्बन वार्ड को भी शामिल किया जा रहा है। इस मौके पर प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह, चिकित्सा अधिकारी डा. रजत शाक्य, दिलीप शर्मा, आशीष प...