कानपुर, फरवरी 25 -- कानपुर। गोविंदनगर में टीबी से ग्रासित युवक की अस्पताल में मौत के बाद परिवारवालों ने इलाके की एक महिला के घर के बाहर शव रखकर जमकर हंगामा किया। आरोप है कि महिला ने उसके इलाज कराने में लापरवाही करने के साथ लाखों रुपये ऐंठ लिए। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गुजैनी निवासी लाली गौतम ने बताया कि 45 वर्षीय अविवाहित भाई विष्णु गौतम टीबी से ग्रसित था। आरोप है कि पिछले छह साल से वह इलाके में रहने वाली एक महिला के घर पर रह रहा था। मकान बेचने के बाद उसके पास करीब 3.60 लाख रुपये थे, जिसके लालच में महिला उसे अपने घर रखे थी। दो दिन पहले तबीयत बिगड़ने पर महिला ने विष्णु को मुरारीलाल चेस्ट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बुधवार सुबह इलाज के दौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.