अलीगढ़, जुलाई 11 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। प्रदेश में टीबी उन्मूलन के लिए चलाया जा रहा 100 दिवसीय विशेष खोज अभियान मरीजों की पहचान के लिहाज से सफल साबित हो रहा है। अभियान के दौरान अब तक प्रदेशभर में 1,92,508 नए मरीज चिह्नित किए जा चुके हैं। अलीगढ़ में 5,524 नए मरीज मिले हैं, जबकि लगभग 12 हजार मरीजों का उपचार जारी है। इसके बावजूद अभियान की रफ्तार पर भुगतान व्यवस्था भारी पड़ रही है। निक्षय पोर्टल की तकनीकी खामियों और भुगतान प्रक्रिया में देरी के कारण पिछले लगभग एक वर्ष से मरीजों, आशा कार्यकर्ताओं और सहयोगी चिकित्सकों की प्रोत्साहन राशि अटकी हुई है। इसका असर अब फील्डवर्क और नए मरीजों की खोज पर दिखाई देने लगा है। टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रदेश में चल रहा 100 दिवसीय विशेष अभियान फिलहाल अगले आदेश तक जारी रखा गया है। स्वास...