रांची, मार्च 9 -- रांची, संवाददाता। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सोमवार को सदर अस्पताल, टीबी सेंटर में 300 टीबी मरीजों के बीच पोषण किट वितरण किया गया। यह किट आरके एचआईवी एनजीओ की ओर से उपलब्ध कराया गया है। कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार और जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. सिद्धेश्वर बास्की उपस्थित थे। अधिकारियों ने कहा कि टीबी मरीजों के उपचार के साथ उचित पोषण भी बेहद जरूरी है। पोषण किट मिलने से मरीजों को इलाज के दौरान बेहतर पोषण मिलेगा और उनके स्वास्थ्य में सुधार होगा। कार्यक्रम में आरके एचआईवी एनजीओ के प्रबंधक, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (एनएचएम), जिला कार्यक्रम समन्वयक राकेश कुमार राय, अमरेश चौधरी, पीपीएम फजले अली, डीपीएस संतोष कुमार, एसटीएस सहित टीबी कार्यक्रम से जुड़े कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। बताया गया कि एनजीओ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.