टीबी के संभावित 60 मरीजों का हुई मुफ्त जांच
मऊ, जून 13 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत चल रहे 100 दिवसीय टीबी अभियान के क्रम में सीएमओ डॉ पंकज कुमार राय और जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ एचआर सोनी के निर्देशान में दोहरीघाट ब्लॉक के करौंदी नरायनपुर गांव में स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान टीबी के संभावित 60 मरीजों का एआई आधारित नि:शुल्क चेस्ट एक्स-रे किया गया और दवा वितरित की गई। साथ ही टीबी से बचाव के बारे में जागरूक किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांवों में लगातार कैंप लगाकर लोगों की जांच कर रही हैं। लंबे समय से खांसी, बुखार, वजन कम होना और कमजोरी जैसे लक्षण वाले लोगों का एक्सरे और अन्य परीक्षण कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- टीबी के संभावित 60 मरीजों का हुई मुफ्त जांच एआई तकनीक से लैस मशीनें एक्सरे रिप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.